BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

गैस होम डिलीवरी व्यवस्था फेल, उपभोक्ता एजेंसियों पर घंटों लाइन में खड़े

बक्सर। प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लाख प्रयासों के बावजूद जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। सरकार और जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग के बाद घर तक गैस पहुंचाई जाए, लेकिन अधिकांश मामलों में यह व्यवस्था पूरी तरह फेल साबित हो रही है। स्थिति यह है कि उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ऑनलाइन बुकिंग के बाद ओटीपी भी आ जा रहा है, जिससे यह संकेत मिलता है कि डिलीवरी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके बावजूद लोगों को गैस एजेंसी तक खुद पहुंचकर सिलेंडर लेना पड़ रहा है। नतीजतन, शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित गैस एजेंसियों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। चाहे सोनमती इंडेन गैस एजेंसी हो, भारतगैस एजेंसी एचपी गैस हो या अन्य कोई भी वितरण केंद्र, हर जगह उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि होम डिलीवरी की सुविधा सही तरीके से लागू हो जाए तो उन्हें इस तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। अब सवाल यह उठता है कि प्रशासन के दावे और जमीनी हकीकत में इतना बड़ा अंतर क्यों है। जरूरत है कि संबंधित विभाग इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान दे और जल्द समाधान निकाले।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!