होल्डिंग टैक्स के खिलाफ ब्रह्मपुर में सर्वदलीय मंच का धरना, 30 सूत्री मांगें रखी
ब्रह्मपुर। नगर पंचायत में होल्डिंग टैक्स के मनमाने निर्धारण और वसूली के खिलाफ सर्वदलीय सामाजिक मंच ने मंगलवार को प्रखंड परिसर स्थित नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष 30 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजू रंजन वर्मा ने की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि 2023 में गठित नगर पंचायत द्वारा होल्डिंग टैक्स निर्धारण और सड़कों के वर्गीकरण में नियमों का उल्लंघन किया गया। धरने में उपस्थित संचलनकर्ता थे नागेंद्र मोहन सिंह, पप्पू गुप्ता, ओंकार नाथ पांडे, विद्याभूषण सिंह, बब्लू ओझा, मुन्ना सिंह, दीप नारायण राम, जय मंगल पांडे, संजय चौरसिया, फूलन प्रसाद सिन्हा, अनीश पाठक, गणेश रजक, चिन्ता हरण पाण्डे, शंभूनाथ पाण्डे, मनोज महतो, सीताराम ठाकुर, डॉ. चंद्रशेखर पाठक, डॉ. गोपाल कुमार गुप्ता, अभय कुमार गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, विजय पासवान, धर्मेन्द्र सिंह, संदीप राय, रविन्द्र गिरी, मो. शमीम, पिंटू तत्वा, सिकंदर यादव और राजाराम यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।










