BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, जांच के लिए भटकी गर्भवती महिलाएं

बक्सर। बक्सर सदर अस्पताल में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दिन स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक दिखी। इस अभियान के तहत हर महीने की 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच की जाती है, लेकिन आज अल्ट्रासाउंड सेवा उपलब्ध नहीं रही। सुबह से ही कई गर्भवती महिलाएं जांच के लिए अस्पताल पहुंचीं, पर अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद मिला और वहां ताला लगा था। दूर-दराज से आई महिलाओं को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। उनका कहना था कि इस विशेष दिन पर भी सुविधा नहीं मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। स्थिति की जानकारी मिलने पर पूर्व छात्र नेता सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बक्सर सदर राजाराम यादव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मौके पर निरीक्षण किया और पाया कि अल्ट्रासाउंड सेवा वास्तव में बंद है। उन्होंने बताया कि पहले अस्पताल प्रबंधन द्वारा डॉक्टर की अनुपलब्धता की बात कही गई थी और जल्द सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है। इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जब इस तरह के महत्वपूर्ण सरकारी अभियान के दिन ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, तो आम दिनों में व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!