BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रेड क्रॉस की परिचर्चा, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान

डुमराँव। नगर के शहीद पार्क स्थित एक सभागार में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला उप शाखा डुमरांव ने एक परिचर्चा का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता अनुमंडलाधिकारी सह सोसाइटी के उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन उप शाखा के सचिव मोहन गुप्ता ने की। परिचर्चा का विषय श्स्वस्थता ही जीवनश् प्रवेश कराते हुए सचिव मोहन गुप्ता कहा की भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी राज्य शाखा बिहार के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिससे लोग अपने स्वास्थ्य के बारे में जागरूक बनें। परिचर्चा को संबोधित करते हुए अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार ने लोगों से स्वस्थ जीवन के लिए अपने दिनचर्या में बदलाव लाने की अपील की। परिचर्चा में भाग लेते हुए नगर के प्रख्यात चिकित्सक एवं सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य डा. आनंद पाण्डेय ने कहा की अपने स्वास्थ्य के लिए जागरूकता सबसे जरूरी चीज है। जिसके लिए हम सभी को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराना चाहिए। जिससे किसी जटिल बीमारी का ससमय इलाज कर उसे रोका जा सके। परिचर्चा में डा. भष्माकर मिश्रा, डाॅ. एस के सैनी, वरीय पत्रकार सह सोसाइटी के सदस्य अमरनाथ केशरी ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन सोसाइटी के कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में रेड क्रॉस के सदस्य अजय कुमार, रौशन गुप्ता, पूर्व वार्ड पार्षद धीरज कुमार, जदयू नेता अनिल कुमार, राजद नेता मेहदी हसन, सुरेश कुमार, रमेश रौनियार, दीपक कुमार, मनोज कुमार, संतोष कुमार, परवेज अख्तर आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!