BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
Blog

गंगा समग्र की बैठक में जल संरक्षण पर जोर, शाहाबाद के चार जिलों के प्रतिनिधि शामिल

डुमराव। नगर के बड़ा बाग स्थित मैरेज गार्डेन में गंगा समग्र शाहाबाद सभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमे बक्सर, भोजपुर, रोहतास एवं कैमूर जिले के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गंगा समग्र दक्षिण बिहार के संरक्षक युवराज शिवांग विजय सिंह एवं राष्ट्रीय मंत्री रमाशंकर सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार प्रांत संयोजक सह राष्ट्रीय आरती आयाम प्रमुख शंभूनाथ पांडे शामिल हुए। मुख्य अतिथि शिवांग विजय सिंह ने कहा कि गंगा समग्र का कार्य अत्यंत सराहनीय एवं देवतुल्य है। उन्होंने कहा कि सबके सामूहिक प्रयास और भगीस्थ संकल्प से ही गंगा का जल निर्मल हो सकता है। राष्ट्रीय मंत्री रमाशंकर सिंह ने कहा कि संगठन के प्रयासों से ही सरकार ने नमामि गंगे परियोजना के तहत नदियों और जल स्रोतों के संरक्षण का कार्य तेज किया है। उन्होंने ग्राम स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर दिया। शंभूनाथ पांडे ने कहा कि गगा समग्र देश के कई राज्यों में जल संरक्षण और जनजागरण का कार्य कर रहा है। संगठन केवल गगा ही नहीं, बल्कि सभी जल स्रोतों के संरक्षण के लिए कार्यरत है। बैठक में बक्सर जिला संयोजक अजय वर्मा, भोजपुर जिला संयोजक, कैमूर जिला संयोजक मोनू गिरी, सह संयोजक धर्मेंद्र कुमार, शिक्षाविद विनोद तिवारी, शिवानंद सिंह, वीरेंद्र पांडेय, अम्बरीष पाठक, मदन शुक्ला, राजेश मिश्रा, सुरेंद्र यादव, मानस भारद्वाज एवं संतोष ओझा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!