विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मुफ्त स्वास्थ्य कैंप, मरीजों का हुआ इलाज
बक्सर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर साबित खिदमत अस्पताल एवं फाउंडेशन में मानव अधिकार एवं सामाजिक संस्थान के सदस्यों एवं अस्पताल के स्टाफ चिकित्सकों के द्वारा धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर अस्पताल में विशेष स्वास्थ्य कैंप लगाया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया और आवश्यक वैक्सीनेशन टीकाकरण भी कराया गया। कार्यक्रम में कई लोगों को गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ. दिलशाद आलम, निदेशक, ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी विश्व स्वास्थ्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने केक काटने के बाद कहा कि विश्व स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने वाले सभी संस्थानों को बधाई दी जाती है। उन्होंने रेड क्रॉस और रोटरी परिवार के सभी सदस्यों का विशेष धन्यवाद भी किया। मौके पर राहुल कुमार, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार, अरुण कुमार, प्रदीप राय, रवि कुमार और नारायण जी सहित समाजिक सरोकार से जुड़े कई लोग उपस्थित थे। उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के प्रयास की सराहना की। इस कार्यक्रम ने स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व और समाज में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया और नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया।










