बड़ी खबर
गंगा पुल निर्माण कार्य का डीएम ने लिया जायजा, पाइलिंग तेज करने का निर्देश
बक्सर। जिला पदाधिकारी साहिला के द्वारा 3 लेन गंगा पुल का स्थल निरीक्षण किया गया। 3 लेन गंगा पुल की कुल लंबाई 3.2 किलोमीटर है। बक्सर जिले में इसकी लंबाई करीब 01 किलोमीटर है। इस परियोजना के पूर्ण करने की तिथि फरवरी 2028 है। स्थल निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा गंगा नदी में पाइलिंग कार्य करने के संबंध में संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया। साथ ही इस परियोजना के कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया गया।










