BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

वेल व्यू पैथोलॉजी के 30 वर्ष पूरे, मेगा ब्लड टेस्ट कैंप का भव्य उद्घाटन

बक्सर। बक्सर सदर मुख्यालय स्थित गोलंबर के समीप वेल व्यू पैथोलॉजी के लगभग 30 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तथा लाल पैथोलॉजी द्वारा आयोजित मेगा ब्लड टेस्ट कैंप का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने निःशुल्क एवं रियायती दर पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता देवेंद्र प्रसाद, राष्ट्रीय सचिव, एआईएमएलटीए ने कहा कि वेल व्यू पैथोलॉजी की स्थापना वर्ष 2001 में बक्सर में की गई थी, जबकि इससे पूर्व 14 अगस्त 2000 में पटना में इसकी शुरुआत हुई थी। उन्होंने बताया कि संस्था लगातार बेहतर और विश्वसनीय जांच सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। किसी भी सैंपल में संदेह की स्थिति में पटना स्तर पर निःशुल्क पुनः जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। इस अवसर पर डॉ. राजेश मिश्रा (एमडी, जी. मेड) ने कहा कि रक्त जांच शरीर की आंतरिक स्थिति और संभावित बीमारियों की शुरुआती पहचान के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे समय रहते उपचार संभव हो पाता है और मरीज को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिलता है। मुख्य अतिथि डॉ. रितेश चैबे (पैथोलॉजिस्ट, डॉ. लाल पैथ लैब्स) ने कहा कि आज के समय में बिना जांच के सही इलाज संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच चिकित्सा का पहला और सबसे महत्वपूर्ण चरण बन चुका है, जिससे रोगों की समय पर पहचान और उपचार आसान हो जाता है। कार्यक्रम में रविन्द्र दुबे, पवन कुमार, धनंजय कुमार (आरएसएम), डॉ. ए.डी. उपाध्याय, डॉ. एस.के. दुबे (भूतपूर्व प्राचार्य, नवोदय विद्यालय) सहित कई गणमान्य अतिथि, चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने वेल व्यू पैथोलॉजी की सेवाओं की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी बताया। अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों एवं मरीजों के प्रति आभार व्यक्त किया और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!