इंडिया पोष्ट ने आयोजित किया समर्पण सम्मान समारोह
बक्सर। इंडिया पोस्ट के बक्सर मंडल द्वारा महर्षि विश्वामित्र विश्वविद्यालय परिसर स्थित मानस भवन में “समर्पण सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शाखा डाकघरों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पवन कुमार (निदेशक डाक सेवाएं, बिहार सर्किल, पटना) ने कहा कि डाक विभाग की सफलता कर्मियों की ईमानदारी और समर्पण पर आधारित है तथा अब विभाग बैंकिंग, बीमा व डिजिटल सेवाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंच बना रहा है। अध्यक्षता सरिता कुमारी ने की। उन्होंने बताया कि 2025-26 में 84,500 लक्ष्य के विरुद्ध 1,26,734 खाते खोलकर 92,165 की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई। इस अवसर पर नवीन कुमार, रंजीत कुमार, मनीष कुमार, आदित्य राज, प्रेम कुमार, सारांश ओझा, विकी कुमार, सुशील कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, राहुल कुमार, जया कुमारी, मोहित केशरी, अभिषेक कुमार, विकास कुमार एवं विष्णु कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से हुआ और अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।










