आईईएसएम बक्सर की बैठक में पूर्व सैनिकों के हितों पर जोर, 200 से अधिक की सहभागिता
बक्सर। आईईएसएम बक्सर की मासिक बैठक चेयरमैन डॉ. मेजर पी.के. पांडेय की अध्यक्षता में सैनिक कार्यालय माँ मुंडेश्वरी अस्पताल में आयोजित की गई। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्यासागर चौबे ने किया। बैठक में जिलेभर से लगभग 200 पूर्व सैनिक एवं वीरांगनाओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं को घर-घर तक पहुँचाना रहा, जिसे सभी प्रखंड अध्यक्षों ने युद्ध स्तर पर लागू करने का निर्णय लिया। चेयरमैन ने कहा कि संगठन सभी सैनिकों एवं वीरांगनाओं के हित में कार्य करता रहेगा। जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि आईईएसएम बक्सर अब तक लगभग 10 करोड़ रुपये पेंशन एवं एरियर दिलाने में सहयोग कर चुका है। महासचिव कैप्टन श्रीनिवास सिंह ने साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी। सिमरी प्रखंड निदेशक विनोद तिवारी ने आईटीआर भरने की सलाह दी। बैठक में लेफ्टिनेंट आर.बी. ओझा, उप कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने ईसीएचएस कार्ड, चिकित्सा सुविधा एवं पेंशन संबंधी जानकारी दी। बैठक में नए सदस्यों को जोड़ा गया तथा कई समस्याओं का समाधान किया गया। अंत में भारत माता की जय के नारों के साथ बैठक समाप्त हुई। उपस्थित प्रमुख लोगरू मेजर पी.के. पांडेय, बी.एन. पांडेय, आर.बी. सिंह, विद्यासागर चौबे, कामेश्वर राय, अलख नारायण श्रीवास्तव, संजय पाठक, श्रीनिवास सिंह, सुरेन्द्र सिंह, द्वारिका पांडेय, रामनाथ सिंह सहित अन्य पूर्व सैनिक एवं वीरांगनाएं उपस्थित थे।










