दलसागर में गेहूँ कटनी प्रयोग, प्रति हेक्टेयर 38.38 क्विंटल उपज दर्ज
बक्सर। कृषि वर्ष 2025-26 के तहत रब्बी गेहूँ फसल कटनी प्रयोग का गुरूवार को जिला पदाधिकारी साहिला के मार्गदर्शन में प्रखण्ड बक्सर सदर के ग्राम दलसागर में निरीक्षण किया गया। यह कार्यक्रम कृषक विशुन महतो, पिता राजेश्वर महतो के खेत (खेसरा संख्या 970) में आयोजित किया गया, जिसमें प्रयोगकर्ता के रूप में पीयूष प्रताप सिंह, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी बक्सर ने नेतृत्व किया। कटनी प्रयोग 10 मीटर ग 5 मीटर आयताकार क्षेत्र में संपन्न हुआ, जिसमें 19.190 किग्रा उपज प्राप्त हुई। इससे औसत उपज दर 38.38 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रही। इसका उद्देश्य किसानों को सटीक उपज अनुमान प्रदान करना और सरकारी योजनाओं में दक्षता एवं पारदर्शिता बढ़ाना है। इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मोती कुमार दिनकर, जिला कृषि पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी साधु शरण पाण्डेय, राजस्व अधिकारी राजन कुमार, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी अंकित कुमार, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी अभय प्रताप सिंह एव हेमंत कुमार चैबे, कृषि समन्वयक कमलेश कुमार पासवान, किसान सलाहकार ओम प्रकाश, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि तुलसी खरवार सहित अन्य किसान सुरेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह और कृष्ण सिंह उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम किसानों के लिए कृषि अनुसंधान और फसल प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।










