बड़ी खबर
अभिषेक पांडेय को बक्सर में पार्टी की सदस्यता बढ़ाने की जिम्मेदारी
बक्सर। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर ने जिला बक्सर सदस्यता प्रभारी के रूप में अभिषेक नारायण पांडेय को मनोनीत किया है। अभिषेक नारायण पांडेय प्रदेश सचिव सह कैमूर सदस्यता प्रभारी का भी उत्तरदायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष बिहार सह पूर्व मंत्री बिहार सरकार डॉ. अनिल कुमार द्वारा बक्सर सदस्यता प्रभारी मनोनीत किए जाने पर जिला अध्यक्ष बलिराम कुशवाहा, सुमंत सिंह, अरविंद पाठक, वीरेंद्र, राधे श्याम उपाध्याय, रिषि राय, संजय सिंह, विष्णु कुमार, सत्येंद्र पासवान, बाला जी मांझी, दिग्विजय सिंह, धन जी तिवारी, लाल बाबू प्रसाद, सुरेंद्र पासवान, शीला देवी मुख्तार मिंया सहित अन्य सदस्यों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इनके मनोनयन पर बक्सर में पार्टी का विस्तार किया जाएगा।










