भाजपा कार्यालय में मनाई गई परशुराम चतुर्वेदी की पुण्यतिथि, उमड़ा जनसैलाब
बक्सर। बक्सर विधानसभा क्षेत्र के महदह निवासी, पूर्व में एनडीए समर्थित विधानसभा प्रत्याशी एवं जनप्रिय नेता स्व. परशुराम चतुर्वेदी की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा कार्यालय अहिरौली में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने किया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. परशुराम चतुर्वेदी कर्मठ, मिलनसार और जुझारू नेता थे, जिन्होंने समाज और क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई। उनके विचार और कार्य आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विनोद राय, लक्ष्मण शर्मा, पुनीत सिंह, दीपक पांडेय, रमेश गुप्ता, मिठाई सिंह, श्रीमान तिवारी, अविनाश पांडेय, दीपक सिंह, अजय भट्ट, प्रकाश राय, मनोज दुबे, उमाकांत पांडेय, आशानंद सिंह, धनंजय मिश्रा, अमित पांडेय, संध्या पांडेय, नीलम सहाय, प्रिया राय, बबिता तिवारी, श्यामला पाठक, बालबच्चन पाठक तथा उमाशंकर राय (जिला मीडिया प्रभारी) सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।










