दिशा बैठक में सांसद सुधाकर सिंह सख्त, योजनाओं में तेजी और समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश
बक्सर। सांसद सह अध्यक्ष, दिशा सुधाकर सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक राजपुर, विधायक डुमरांव, जिला पदाधिकारी बक्सर, पुलिस अधीक्षक बक्सर, उप विकास आयुक्त, अपर समाहत्र्ता, जिला एवं प्रखंड स्तरीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सांसद सुधाकर सिंह ने पूर्व बैठक के अनुपालन की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को समय पर कार्य और जांच पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक विभाग से योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियां, समस्याएं और चुनौतियों की जानकारी प्राप्त की। बैठक में सांसद ने प्रमुख निर्देश दिए कि सभी विभाग जनकल्याणकारी योजनाओं में ठोस प्रगति सुनिश्चित करेंगे, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार हेतु नियमित अनुश्रवण करेंगे, और विभागीय समन्वय के साथ आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करेंगे। सांसद ने स्पष्ट किया कि समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करना प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है। बैठक में सभी अधिकारियों को सक्रिय रहने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।










