रोटरी बक्सर का सीपीआर प्रशिक्षण शिविर, सैकड़ों छात्रों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण
बक्सर। रोटरी बक्सर द्वारा पीपीएच कैंप के तहत फाउंडेशन स्कूल और जीडी बिरला परिसर में सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोटरी अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम, सचिव साहिल तथा प्रेसिडेंट-इलेक्ट निर्मल कुमार सिंह की उपस्थिति रही। फाउंडेशन स्कूल के प्राचार्य मनोज त्रिगुण, सतीश चंद दुबे, अमित कुमार, आशीष वर्मा, राजेश पंडित और शिवम सहित कक्षा 11-12 के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं जीडी विमेंस कॉलेज के डॉ. जयराम चौधरी, प्रकाश मिश्रा और अश्वनी पांडे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. जयराम चौधरी ने डॉ. दिलशाद आलम का स्वागत करते हुए रोटरी के प्रयासों की सराहना की। प्राचार्य मनोज त्रिगुण ने बताया कि संस्था द्वारा हर वर्ष वृक्षारोपण के साथ-साथ इस वर्ष भी लगभग 50 पौधे लगाए गए हैं। डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि सीपीआर प्रशिक्षण से हार्ट अटैक जैसी आपात स्थिति में लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि रोटरी टीम अब तक जिले में हजारों लोगों को प्रशिक्षण दे चुकी है। कार्यक्रम में अरुण कुमार, राहुल कुमार और मनीष कुमार सहित कई सदस्य मौजूद रहे।










