स्मृति कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र प्रथम श्रेणी से पास
बक्सर। चरित्रवन स्थित ऐप्टेक परिसर में स्मृति कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में बीसीए एवं लाइब्रेरी साइंस के छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान सह आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों ने अपनी सफलता का जश्न मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. सुभाष पाठक, प्रो. सुरेन्द्र सिंह, निदेशक डॉ. रमेश कुमार, डॉ. सैकत देव नाथ, गणेश उपाध्याय और डॉ. रास बिहारी शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। बीसीए तृतीय वर्ष एवं लाइब्रेरी साइंस के सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। बीसीए में रोहित राज ने 83.46 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, दीपा राय 81.29 प्रतिशत और संदीप कुमार 81 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। लाइब्रेरी साइंस में आशुतोष कुमार 76.68 प्रतिशत, प्रभु कुमार 75.88 प्रतिशत और प्रिया कुमारी 75.75 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहे। डॉ. रमेश कुमार ने छात्रों की सफलता का श्रेय रेगुलर पढ़ाई, अनुशासित वातावरण और शिक्षकों की मेहनत को दिया। सभी छात्रों को मोमेंटो, मेडल और मिठाई वितरण कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन बीसीए छात्रा रश्मि ओझा ने किया, स्वागत भाषण कुमारी अनुप्रिया ने दिया। कार्यक्रम प्रबंधक अजीत चैबे ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ दी।










