रोटरी जोनल मीट में टी.एन. चौबे बने असिस्टेंट गवर्नर, बक्सर क्लब का बढ़ा गौरव
बक्सर। होटल ईस्टर्न ग्रेस में आयोजित जोनल मीट में बक्सर के टी.एन. चौबे को असिस्टेंट गवर्नर नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में बक्सर रोटरी के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम, पीजी डॉ. सी.एम. सिंह और जॉन के नामित सदस्यों सहित रोटेरियन प्रदीप कुमार जायसवाल, संजय कुमार त्रिपाठी, मीना सिंह, दीपक अग्रवाल, संजीव कुमार गुप्ता, सम साहिल, पंकज प्रभाकर, सौरभ तिवारी और सत्येंद्र कुमार सिंह को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। अपने उद्घाटन भाषण में डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि रोटरी बक्सर मिल का पत्थर साबित हो रहा है और पूरे 3250 जोन में 50-50 का अनुपात पूरा करके क्लब ने नाम रोशन किया है। बक्सर में प्रमुख मेजर डोनर्स में दीपक अग्रवाल, प्रदीप केसरी, प्रदीप जायसवाल, डॉ. दिलशाद आलम, डॉ. आर.के. सिंह शामिल हैं। टी.एन. चौबे ने कहा कि रोटरी को आगे बढ़ाने के लिए कई कदम उठाने हैं और हमेशा कल को बेहतर बनाना उनका उद्देश्य है। उन्होंने डॉ. सी.एम. सिंह, डॉ. दिलशाद आलम, साहिल और आगामी टीम को बधाई दी। कार्यक्रम में मेंटोर पी.पी. सौरभ तिवारी, जनरल सेक्रेटरी सत्येंद्र कुमार सिंह, इवेंट चेयर सहित पुराने अध्यक्ष और रोटेरियन राजेश कुमार केसरी, मनीष पांडे, मनोज कुमार, निर्मल कुमार सिंह, परशुराम, हेमंत कुमार सिंह, मंजेश केसरी, सुरेश नरेश पोद्दार, कृष्ण नंद कुमार सिंह, साहिल रोहतास गोयल, प्रदीप केसरी, रोटेरियन मीरा, विवेक कुमार, सुनीता देवी, आशुतोष अस्थाना, ज्योति जोशी, प्रदीप जायसवाल, सी.ए. सागर, राज कुमार, बबलू वर्मा सहित कई रोटेरियन उपस्थित रहे। उद्घोषक प्रदीप जायसवाल थे और धन्यवाद ज्ञापन निर्मल कुमार सिंह ने किया।










