BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

बिहार विधान परिषद में भव्य परशुराम प्रकटोत्सव, गूंजा जय परशुराम

बक्सर। मंगलवार को परशुराम सेवा सहायता फाउंडेशन, बिहार के तत्वावधान में भगवान परशुराम प्रकटोत्सव का भव्य आयोजन बिहार विधान परिषद सभागार (एनेक्सी हॉल), विधानसभा परिसर में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम ब्राह्मण समाज के आदर्शों को सशक्त करने एवं सनातनी संस्कृति की रक्षा का संकल्प लेने का प्रतीक बना। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं संयोजक पंडित मनीष कुमार मिश्रा ने की, जबकि संचालन पंडित आशुतोष एवं पंडित नगेंद्र जी द्वारा किया गया। समापन युवा सचिव विक्की मिश्रा एवं नीरज मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संबोधन देकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष पंडित मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, वृद्धाश्रम, अनाथालय, मठ-मंदिर रक्षा गौशाला एवं गरीब कन्याओं के विवाह जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार हैं और उनके आदर्शों पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। शिक्षा मार्गदर्शन हेतु इंजीनियर सूरज (सीईओ, नेक्सजेन) ने उच्च शिक्षा परे जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने “भगवान परशुराम की जय” के जयघोष के साथ आयोजकों को बधाई दी। मुख्य उपस्थित गणमान्य व्यक्ति अशोक पांडे (एमएलसी), राजेश भट्ट (राष्ट्रीय प्रवक्ता, लोजपा), अर्जित शाश्वत चौबे (पूर्व प्रत्याशी, भागलपुर), मृत्युंजय तिवारी (प्रवक्ता, आरजेडी), मनोरंजन गिरी (महासचिव, जदयू), प्रभात रंजन झा, संतोष तिवारी (जदयू प्रदेश सचिव), संजय चौधरी (संगठन संरक्षक), बृजेश तिवारी (बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष), डॉ. निखिल चौधरी, सुनील शुक्ला (राष्ट्रीय सचिव, मानवाधिकार आयोग), विनोद पांडे, डॉ. सूर्य भूषण पांडे, अधिवक्ता समिता पांडे (हाईकोर्ट), अधिवक्ता अमृता चौबे (हाईकोर्ट), बृजेश चौबे, डॉ. मनोज मिश्रा, प्रवीण उपाध्याय, कृष्णा पाडे (मुखिया), दीपू दुबे, डॉ विमल पांडे, रंगनाथ पांडे, आनंद पांडे, पुटूस पांडे, चंदन झा, सिद्धनाथ तिवारी, रणविजय पांडे, राजेश मिश्रा, मुरारी मिश्रा, विकास दुबे, आयुष कुमार उपाध्याय, गया मिश्रा, लक्ष्मण किशोर पांडे, प्रमोद उपाध्याय (मुजफ्फरपुर) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह आयोजन परशुराम सेवा सहायता फाउंडेशन की सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!