चुनावी नतीजों पर भाजपा नेता डॉ. राजेश सिन्हा की प्रतिक्रिया, बताया जनादेश को ऐतिहासिक
बक्सर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राजेश सिन्हा ने पश्चिम बंगाल सहित असम और पुडुचेरी के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे “भय पर भरोसे की जीत” बताया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता ने बदलाव के पक्ष में जनादेश देकर नई दिशा का संकेत दिया है। डॉ. सिन्हा ने कहा कि यह परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के विश्वास को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने अमित शाह सहित पार्टी नेतृत्व को इस जीत के लिए बधाई दी। उनके अनुसार, यह जनादेश कानून के राज और विकास के प्रति लोगों की अपेक्षाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अब पश्चिम बंगाल में सुशासन स्थापित करने और विकास की गति तेज करने की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। असम और पुडुचेरी में भी भाजपा की सफलता को उन्होंने जनता के विश्वास का परिणाम बताया। डॉ. सिन्हा ने कहा कि यह जीत दर्शाती है कि जनता स्थिरता, सुरक्षा और विकास चाहती है तथा उसी आधार पर अपना समर्थन देती है।










