जन सुराज की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन
बक्सर। गुरुवार को बक्सर जिला जन सुराज पार्टी के जिला कार्यालय में एकल पद की संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन सशक्तिकरण, आगामी रणनीति तथा क्षेत्र की जन-समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। निर्णय लिया गया कि पार्टी जन-समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए जनता के बीच लगातार सक्रिय रहेगी तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा, युवा अध्यक्ष अजीत सम्राट, महिला जिला अध्यक्ष आशा देवी, किसान अध्यक्ष शंभूनाथ मिश्रा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ विष्णु देव तिवारी, ओबीसी जिला अध्यक्ष जयशंकर सिंह, कर्पूरी मंच नीलू खरवार, व्यवसाय प्रकोष्ठ संजय कुमार एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ फैयाज खान उपस्थित रहे










