पीएम सूर्य घर योजना शिविर में 250 लोग हुए जागरूक, सोलर पैनल पर जोर
बक्सर। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सिंडिकेट गोलंबर के पास आयोजित शिविर में लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। इस योजना के माध्यम से आम लोगों को बिजली बिल से राहत के साथ-साथ आय का नया स्रोत भी मिलेगा। शिविर में लोगों को बताया गया कि सरकार द्वारा 30 हजार से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है, जिससे बिजली बिल में 80 से 90 प्रतिशत तक कमी संभव है। कार्यक्रम में बक्सर के एक्सक्यूटिव सूर्य प्रकाश सिंह, एलडीएम ऑफिस के सतीश कुमार सहित कई बैंककर्मी उपस्थित रहे। शिविर का मुख्य उद्देश्य हर घर सोलर पैनल लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करना था। इस दौरान भोजपुर एंटरप्राइज, कनक सोलर और मां विंध्यवासिनी सोलर जैसे वेंडर भी मौजूद रहे। करीब 250 लोगों को जागरूक किया गया, जबकि 10 लोगों का ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन किया गया। कई लोग दस्तावेज नहीं लाने के कारण पंजीकरण नहीं करा सके, लेकिन लगभग 75 लोगों ने सोलर पैनल लगाने की सहमति दी। इच्छुक लोग दिए गए नंबर 7488681966 पर संपर्क कर सकते हैं।










