विश्व रेड क्रॉस दिवस पर बक्सर में रक्तदान व चिकित्सा शिविर का आयोजन
बक्सर। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी डीएम साहिला द्वारा झंडोत्तोलन के साथ हुई। इसके बाद ब्लड डोनेशन कैंप एवं चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया गया। रेड क्रॉस सोसायटी बक्सर को सहयोग करने वाली संस्थाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। “मानवता में एकजुटता” थीम पर आयोजित संगोष्ठी में जिला पदाधिकारी ने रेड क्रॉस द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे सुदूर क्षेत्रों तक पहुंचाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हर परिस्थिति में सोसायटी के साथ खड़ा रहेगा। एडीएम अरुण कुमार ने आपदा प्रबंधन में सोसायटी की भूमिका की प्रशंसा की। वहीं एसडीएम अविनाश कुमार, सिविल सर्जन बक्सर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडे ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस सचिव डॉ. श्रवण तिवारी ने किया। उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, राजीव सिंह, सतेंद्र सिंह, ओम जी यादव, निसार अहमद, मनोज राय एवं अविनाश जायसवाल ने अतिथियों को शॉल, पुष्पगुच्छ और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मौके पर इफ्तखार अहमद, जमाल, स्नेहाशीष वर्धन, नंदू पाण्डेय, ब्यूरो चीफ जितेंद्र मिश्रा, डॉ. पी.के. पांडेय, डॉ. दिलशाद अहमद, सुरेश संगम, ब्रजकिशोर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में सचिन राय, गुड्डू जायसवाल, मुकेश कुमार और वीरेंद्र समेत करीब पांच लोगों ने रक्तदान किया।










