रेड क्रॉस एवं मारवाड़ी महिला समिति के सहयोग से ब्लड बक्सर द्वारा भव्य रक्तदान शिविर, 16 ने किया रक्तदान
बक्सर। मारवाड़ी महिला समिति द्वारा “ब्लड बक्सर” के सहयोग से “रक्तदान महादान जीवनदान” विषय पर रक्तदान शिविर एवं जागरूकता अभियान का आयोजन 21 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे गोयल अतिथि भवन, बक्सर में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन रेड क्रॉस के चेयरमैन सुरेश अग्रवाल तथा महिला मारवाड़ी समिति की अध्यक्ष लीना गोयल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव डॉ श्रवण तिवारी, महिला समिति की सचिव सुनीता केजरीवाल, अंचल प्रमुख ज्योति अग्रवाल, रक्तदान प्रमुख किरण सर्राफ, निशि पोद्दार, उषा गोयल, रुना गोयल, दीपा केजरीवाल, शालिनी सर्राफ सहित ब्लड बक्सर के प्रियेश एवं रविशंकर शर्मा तथा भाजपा के सुमित मानसिंहका उपस्थित रहे। शिविर में कुल 16 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिनमें राकेश गोयल, सनी गोयल, सुधीर सर्राफ, हर्षित सर्राफ, अभिषेक लोहिया, उज्जवल कुमार, अमजद अली, नीरज मानसिंहका, किशन जायसवाल, आदित्य केजरीवाल, अखिलेश राय, रिजवान अंसारी एवं लालबाबू पांडे शामिल रहे। वहीं तीन रक्तवीरांगनाएं शालिनी सर्राफ, सुविधा करोटिया और दीपा केजरीवाल ने भी रक्तदान कर प्रेरणा दी। लीना गोयल ने कहा कि रक्तदान से किसी भी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है और इसका कोई विकल्प नहीं है। सुनीता केजरीवाल ने रक्तदान से होने वाले स्वास्थ्य लाभों जैसे नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण, हृदय रोग व कैंसर के जोखिम में कमी तथा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जानकारी दी। किरण सर्राफ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए रक्त की कमी को दूर करने हेतु निरंतर प्रयास की बात कही। सभी रक्तदाताओं को मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।










