प्रणव चटर्जी महाविद्यालय में प्रो० कृष्णानंद मिश्र का विदाई समारोह
बक्सर। प्रणव चटर्जी महाविद्यालय, बक्सर में वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो० (डॉ०) कृष्णानंद मिश्र ने 40 वर्षों की सेवा पूर्ण कर गुरुवार को सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इस अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो० (डॉ०) महेश दत्त सिंह ने कहा कि जो जुड़े थे, वे आज जुदा हो गए, अब कहाँ मिलेंगे यह कहना कठिन है, लेकिन मिलन की स्मृतियाँ सदैव बनी रहेंगी। उन्होंने प्रो० मिश्र के लंबे शैक्षणिक योगदान की सराहना की। इस मौके पर प्रो० सुशील कुमार सिंह, डॉ० शिवजी पाण्डेय, प्रो० (डॉ०) चक्रपाणी मिश्र, प्रो० संतोष कुमार एवं प्रो० सुनिल कुमार सिंह उपस्थित रहे। साथ ही माननीय पूजा यादव, प्रीति सिंह, निखिल कुमार, शुभम कुमार, चंदन कुमार, नन्देश्वर, शमीम, भोला प्रसाद एवं गजेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने प्रो० मिश्र के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।










