BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

एमडीजे पब्लिक स्कूल में पूर्व चेयरमैन डॉ. जी.डी. सिंह की 85वीं जयंती मनाई गई

नावानगर। एमडीजे पब्लिक स्कूल, लोहई टोला अमरपुरी बाली सोनवर्षा में आज विद्यालय के पूर्व चेयरमैन डॉ. जी.डी. सिंह की 85 वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. नंद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उ‌द्घाटन किया गया। तत्पश्चात माल्यार्पण करते हुए उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.के. घोष समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने क्रमबद्ध रूप से उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के डायरेक्टर डॉ नंद कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. जी.डी. सिंह शिक्षा जगत के महान पुरोधा थे। उन्हें मानव ही नहीं, बल्कि महामानव कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी, क्योंकि उनका पूरा जीवन शिक्षा के साथ-साथ समाज को नई दिशा देने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई पुस्तकें भी लिखी। उनकी लिखी पुस्तके ‘राजभाषा हिंदी और माटी की सुगध हम सभी को सदैव प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि डॉ. जी.डी. सिंह सदैव गरीबों और असहायों की मदद करते थे तथा लोगों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया करते थे। भोजपुरी की मिट्टी से निकलकर उन्होंने भारत सरकार के दूरसंचार मंत्रालय, नई दिल्ली में निदेशक पद को भी सुशोभित किया। उनके द्वारा जलाई गई शिक्षा की अलौकिक मशाल को सदैव प्रज्वलित रखने का कार्य किया जाएगा। सभा के अंत में सभी को : प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरीय शिक्षक मुन्ना कुमार ने किया तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!