BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

महर्षि विश्वामित्र आश्रम की दान पेटी विवाद में जांच की मांग, अनियमित निकासी का आरोप

बक्सर। जिले के रामरेखा घाट स्थित महर्षि विश्वामित्र आश्रम (बड़ी मठिया) ट्रस्ट से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। ट्रस्ट के प्रधान पुजारी रामा कान्त दास ने जिलाधिकारी बक्सर को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि आश्रम की दान पेटी को बिना किसी आधिकारिक अनुमति के बार-बार खोला जा रहा है और उसमें जमा धनराशि निकाली जा रही है। शिकायत में कहा गया है कि ट्रस्ट की न्यासी स्वयं जिलाधिकारी बक्सर हैं, इसके बावजूद कुछ अनाधिकृत पुजारी और सेवादार नियमों की अनदेखी करते हुए दान पेटी खोल रहे हैं। 19 अप्रैल 2026 की सुबह 9:45 बजे दान पेटी खोले जाने का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध होने का दावा किया गया है। आवेदक ने आरोप लगाया है कि यह कार्य ट्रस्ट के नियमों के विपरीत है और दान की राशि के दुरुपयोग की आशंका पैदा करता है, जिससे भक्तों की आस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की तत्काल जांच, दान पेटी खोलने पर रोक, आय-व्यय की ऑडिट और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही जांच रिपोर्ट से अवगत कराने का अनुरोध भी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!