18 वर्षों की परंपरा को नई गति, यात्रियों के लिए शुरू हुई रुद्रसागर शीतल जल सेवा
डुमरांव। स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप रुद्रसागर सेवा संस्थान द्वारा यात्रियों के लिए निशुल्क रुद्रसागर शीतल जल सेवा की शुरुआत की गई। जिसका उद्घाटन बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्र ने वैदिक रीति से पूजा-पाठ के बाद फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक आनंद मिश्र ने कहा कि संस्कार के साथ मानव सेवा करना ईश्वरीय कार्य है। वहीं उन्होंने संस्थान के सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए पिछले 18 वर्षों से किए जा रहे मानवीय कार्य की सराहना की। विदित हो कि रुद्रसागर सेवा संस्थान द्वारा 2007 से ही यात्रियों को निशुल्क शीतल जल सेवा प्रदान की जा रही है। वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से कोविड काल के बाद शुद्ध आरओ शीतल जल की सुविधा प्रदान की जा रही है। उद्घाटन के बाद विधायक आनंद मिश्र ने शीतल जल सेवा कार्य में वर्षों से सहयोगी अशोक मोची, राजेश माली एवं गणेश गुप्ता को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में संस्थान के सचिव रविशंकर चौबे, मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, संस्थान के वरीय सदस्य बालकृष्ण चौबे, समाजसेवी राजीव रंजन सिंह, जदयू नेता विनोद राय, गायक विनय मिश्रा, आरएसएस के संजय चौबे, साधु सिंह, रिंटू चौबे, सोनू सिंह, राजेश सैनी, गजेंद्र दुबे, अविनाश मिश्र, अजीत पाण्डेय, राकेश पाठक, शिक्षक तेज नारायण सिंह सहित अन्य शामिल थे।










