BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

बैंक ग्राहकों से छिनतई करने वाले अंतरजिला गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

डुमरांव। बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे ग्राहकों को निशाना बनाने वाले शातिर उचक्कागिरी गिरोह का डुमरांव पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पोलस्त कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 लाख 38 हजार रुपये नकद एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छपरा जिले के कोपा गांव निवासी धानु कुमार, दिलीप कुमार तथा मांझी गांव निवासी विक्की तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी चादर फेरी की आड़ में इलाके में घूमते थे और बैंक ग्राहकों की रेकी कर छिनतई की घटनाओं को अंजाम देते थे। वे बक्सर में तंबू लगाकर रहते थे और बैंक के आसपास घूमकर बड़ी रकम निकालने वाले ग्राहकों पर नजर रखते थे। इसके बाद मौका मिलते ही सुनसान या भीड़भाड़ वाले स्थानों पर उनके पैसे उड़ा लेते थे। गिरोह काफी शातिर तरीके से वारदात करता था, जिससे पीड़ितों को तुरंत भनक भी नहीं लगती थी। पुलिस को यह सफलता तब मिली जब डुमरांव थाना क्षेत्र के एक बैंक के पास दो युवक संदिग्ध स्थिति में घूमते पाए गए। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पूरे गिरोह का खुलासा हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अरियांव गांव निवासी शिव कुमार कानू से 48 हजार रुपये उड़ाने तथा मानिकपुर गांव की महिला रामेश्वरी देवी से 40 हजार रुपये छीनने की घटना स्वीकार की है। जांच में गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। धानु कुमार के खिलाफ कुचायकोट थाना में तथा विक्की तिवारी के खिलाफ मांझी थाना में पूर्व से मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, एसआई मंगल भूषण पासवान, एसआई प्रियंका कुमारी, पीएसआई शैलेश कुमार शर्मा एवं डीआईयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!