BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

कड़ी निगरानी में नीट परीक्षा सम्पन्न, बक्सर में पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल

बक्सर। नीट (यूजी) 2026 परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। इसी क्रम में 3 मई 2026 को जिला पदाधिकारी साहिला एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। एजिला पदाधिकारी ने एमवी कॉलेज चरित्रवन बक्सर तथा गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, महदह (इटाढ़ी रोड, पुलिस लाइन के समीप) स्थित परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं वीक्षकों को लगातार भ्रमणशील रहकर परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया। जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 1366 परीक्षार्थियों में से 1333 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 33 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया, जिससे यह स्पष्ट है कि परीक्षा पूरी तरह कदाचारमुक्त रही। प्रशासन के अनुसार जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई थी। दूरभाष से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पूरे जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों और कर्मियों की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!