बड़ी खबर
जनता दरबार में भूमि विवाद के 3 मामले, एक का हुआ निपटारा
डुमरांव। अंचल कार्यालय डुमरांव में जनता दरबार का आयोजन हुआ। जिसमें नया भोजपुर थाना क्षेत्र के भूमि विवाद से संबंधित कुल 3 मामले सामने आए। जिसमें एक मामले का निपटारा हुआ। बाकी 2 मामलों के निपटारे के लिए अगला डेट निर्धारित किया गया। जनता दरबार में अंचलाधिकारी रमेश सिंह, थानाध्यक्ष चंदन कुमार सहित संबंधित मामले के लोग शामिल थे।










