BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा, एमएमडीपी क्लिनिक पर जोर

बक्सर। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा को लेकर सोमवार को डुमरांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राम बालक प्रसाद ने की। इसमें स्वास्थ्य प्रबंधक अफरोज आलम, वीबीडीएस अभिषेक सिन्हा, बीएम एंड ई उमेश कुमार, 12 सीएचओ सहित पीरामल स्वास्थ्य के सतीश कुमार और सिफार के जिला समन्वयक विजय शंकर सिंह उपस्थित रहे। बैठक में फाइलेरिया मरीजों की पहचान एवं उनकी लाइन लिस्टिंग पर विशेष जोर दिया गया। डॉ. प्रसाद ने सभी सीएचओ को निर्देश दिया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से घर-घर सर्वे कर मरीजों की पहचान सुनिश्चित करें तथा उनकी सूची तैयार कर समय पर उपचार उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर एमएमडीपी क्लिनिक स्थापित किए जाएंगे। ग्रेड-3 एवं उससे अधिक गंभीर मरीजों को हाथीपांव की देखभाल के लिए एमएमडीपी किट दी जाएगी, जिससे वे नियमित सफाई, देखभाल और व्यायाम कर सकें। डॉ. प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता, नियमित देखभाल और दवा का पालन फाइलेरिया नियंत्रण के लिए अत्यंत आवश्यक है, जिससे संक्रमण को गंभीर होने से रोका जा सकता है और मरीजों का जीवन स्तर बेहतर बनाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!