बड़ी खबर
सक्षम योजना के तहत बक्सर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं चश्मा वितरण अभियान जारी
बक्सर। जिले में समाज कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से ‘सक्षम योजना’ के तहत बुनियाद केंद्र पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं चश्मा वितरण अभियान चलाया जा रहा है। जिला संयोजक धर्मपाल पीयूष ने बताया कि यह शिविर 6 अप्रैल से 5 मई तक संचालित होगा। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपनी आंखों की जांच कराने पहुंच रहे हैं, जिनमें जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मा उपलब्ध कराया जा रहा है। विजन सेंटर के जिला संयोजक संदीप कुमार के अनुसार अब तक सैकड़ों लोगों को चश्मा दिया जा चुका है, जबकि लगभग 600 लोगों को चिह्नित किया गया है। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श भी दे रहे हैं तथा लोगों को आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक किया जा रहा है।










