BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

कैब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, चन्द्र प्रकाश और विनायक बने टॉपर

बक्सर। बुधवार को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित होते ही कैब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों में हर्ष एवं उत्साह की लहर दौड़ गई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार विज्ञान संकाय में चन्द्र प्रकाश राय ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं वाणिज्य संकाय में विनायक सिंह ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर का स्थान हासिल किया। विज्ञान संकाय में आदर्श उपाध्याय ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि धृति ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार वाणिज्य संकाय में सान्या कुमारी ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा अक्षत पाण्डेय ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त विज्ञान संकाय से नीलम ने 90.8 प्रतिशत एवं उन्नति राय ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया है। इस शानदार सफलता के उपरांत विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर एवं मिठाइयाँ खिलाकर अपनी खुशी साझा की तथा सफलता का उत्सव मनाया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक डॉ० मोहन चौबे, एक्जीक्यूटिव प्राचार्य बी० एस० राव, प्राचार्य मिथिलेश कुमार चौबे, उप-प्राचार्य कृष्ण कांत ओझा एवं धर्मवीर दूबे सहित शिक्षकगण रवि सिंह, पुष्पांजय कश्यप, बृजेश कुमार, रवि पाण्डेय, ओम प्रकाश, संजय कुमार द्विवेदी, अंकुर कुमार, खुशबू, संजय कुमार राय एवं विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने इस शानदार उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग को दिया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!