BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
क्राइम

6 साल बाद खुला पॉक्सो कांड का राज, डीडीयू स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार

 

नया भोजपुर थाना क्षेत्र में छह वर्ष पुराने पॉक्सो मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में अनुसंधानकर्ता सुमन कुमार की इस कार्रवाई में पुलिस ने न केवल आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि लापता युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार, 4 जून 2020 की सुबह करीब 4:30 बजे एक नाबालिग लड़की अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर 10 जून 2020 को उसकी मां के आवेदन पर नया भोजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पीड़िता की मां ने अज्ञात युवक पर शादी की नीयत से बेटी को भगाने का आरोप लगाया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया और धीरे-धीरे घटना की कड़ियां जोड़ते हुए पटना जिले के मालसलामी टोला निवासी अली अफजल, पिता मोहम्मद इसराइल, को संदिग्ध के रूप में चिन्हित किया। लगातार निगरानी और सूचना संकलन के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी और युवती बेंगलुरु में रह रहे हैं और हाल ही में वापस लौट रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से दोनों को पकड़ लिया। लड़की अब बालिग हो गई है। उसे दो बच्चे भी है। बरामद युवती को न्यायालय में 164 के बयान के लिए भेजा गया है, जबकि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि इस लंबे समय से लंबित मामले का खुलासा पुलिस की सतत प्रयास और तकनीकी जांच का परिणाम है। इस सफलता से क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!