BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
राजनीति

मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का हुआ नागरिक अभिनंदन

सरकार द्वारा विकास में कोई भेदभाव नहीं - योजना एवं विकास मंत्री

नगर के सर्किट हाउस परिसर में बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग के मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का नागरिक अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय जदयू नेता श्रीकांत सिंह कुशवाहा ने किया । वहीं इसका संचालन जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह यादव ने की ।

कार्यक्रम में डुमरांव अनुमंडल के सातों प्रखंडों सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का फूल माला व अंग वस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया गया । इस दौरान जदयू नेता श्रीकांत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में मंत्री बनने के बाद पहली बार डुमरांव आगमन पर उन्हें भव्य फुलाहार पहनाकर स्वागत किया गया ।

अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने इस कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा की सरकार के स्तर पर विकास कार्यों में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा । वहीं उन्होंने जनता के विकास से संबंधित योजनाओं के लिए अपने विभाग द्वारा प्रत्येक विधायक को प्रति वर्ष 4 करोड़ की राशि आवंटित करने की बात कही । अपने संबोधन में पूर्व प्रत्याशी अंजुम आरा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा की नीतीश मॉडल ने बदहाल बिहार को सजाने और संवारने का काम किया ।

कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, वरीय जदयू नेता डा. विनोद सिंह यादव, विंध्याचल शाही, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य जगनारायण यादव, संजय सिंह राजनेता, भरत मिश्रा, श्रीधर पाण्डेय आदि मुख्य रूप से शामिल थे । इस अवसर पर जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक प्रजापति, वरीय जदयू नेता हरेंद्र सिंह, मदन शुक्ला, पूर्व मुखिया बद्री विशाल सिंह, नथुनी खरवार, धीरज कुमार, युवा जदयू नेता दीपक कुशवाहा, नगर अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र कुशवाहा, रविशंकर सिंह, अनिल केशरी, संजय चंद्रवंशी, महेंद्र राम, अजय चंद्र लोदी सहित अन्य शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!