BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
Blog

जन समस्याओं के समाधान को लेकर पंचायतों में लगा सहयोग शिविर

 बक्सर। जिले में पंचायत स्तर पर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री सह बक्सर प्रभारी मंत्री नन्द किशोर राम एवं जिला पदाधिकारी साहिला ने संयुक्त रूप से किया। शिविर का आयोजन बक्सर प्रखंड के चुरामनपुर पंचायत, चौसा प्रखंड के रामपुर कला पंचायत तथा राजपुर प्रखंड के तियरा पंचायत में हुआ। मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार के निर्देश पर जिले के सभी आठ प्रखंडों की दो-दो पंचायतों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को “सहयोग शिविर” लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जन समस्याओं का त्वरित निष्पादन, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड एवं जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। पंचायत स्तर पर ही राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पेंशन, आवास एवं भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा। मंत्री ने “सहयोग पोर्टल” के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की अपील करते हुए कहा कि सभी शिकायतों का समाधान 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर में लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण एवं वृक्षारोपण भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!