रोटरी क्लब ऑफ बक्सर द्वारा यातायात जागरूकता अभियान आयोजित

रोटरी क्लब ऑफ बक्सर द्वारा ज्योति प्रकाश चौक, बक्सर में “यातायात संदेश एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा हेलमेट पहनने की आदत को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बक्सर के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा हेलमेट का उपयोग जीवन रक्षा का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है। कार्यक्रम के दौरान बिना हेलमेट चल रहे वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए तथा उन्हें सुरक्षित यातायात के महत्व की जानकारी दी गई।
जिन लोगों ने हेलमेट पहन रखा था, उन्हें गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा यातायात नियमों के पालन की सराहना की गई। इस अनूठी पहल को आम जनता ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ बक्सर के अध्यछ डॉ दिलशाद आलम सचिव एस. एम. साहिल, पी. पी. राजेश केशरी, पी. पी. मनीष पांडेय, पूर्व निदेशक दीपक अग्रवाल, प्रेसिडेंट इलेक्ट निर्मल कुमार सिंह, रोटेरियन प्रभुनाथ जी, रोटेरियन रामाशंकर जी, समाजसेवी ओम जी, रोटरैक्ट सदस्य राहुल कुमार, मनीष कुमार सहित अनेक रोटेरियन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में डॉ. दिलशाद आलम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों, नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।










