ग्लोबल विजडम स्कूल के समर कैंप में बच्चों ने दिखाया हुनर
बक्सर। ग्लोबल विजडम स्कूल, नियर रेलवे क्रासिंग, इटाढ़ी रोड, बक्सर में चार दिवसीय “ग्रीष्मकालीन शिविर (समर कैंप)” का सफल आयोजन किया गया। इस ग्रीष्मकालीन शिविर में कक्षा पीजी से कक्षा दो तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रथम दिवस में घुड़सवारी, कविताएं, बिना आग के खाना बनाना, चित्रकला एवं हस्तशिल्प तथा लैब गतिविधियों का आयोजन किया गया। द्वितीय दिवस पर पीटी, लूडो, कैरम, पौधारोपण, कहानी वाचन, शतरंज और बैडमिंटन जैसी गतिविधियाँ कराई गईं। तृतीय दिवस में स्विमिंग पूल पार्टी, खेलकूद, नृत्य एवं संगीत का आयोजन हुआ। वहीं चतुर्थ दिवस पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, मूवी और फूड पार्टी का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य बच्चों को ऊर्जावान, आत्मविश्वासी और खेल-कूद के प्रति जागरूक बनाना था। साथ ही बच्चों को बेहतर और श्रेष्ठ शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया गया। समर कैंप में बच्चों को मार्गदर्शन और उत्साहित करने के लिए विद्यालय के निदेशक प्रकाश पाण्डेय भी उपस्थित रहे। इस ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन प्रधानाचार्या निशा राय तथा समस्त शिक्षकों के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।










