BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
Blog

पीड़ितों के प्रति व्यवहार से तय होती है न्यायालय की साख – काजल झांब

बक्सर। व्यवहार न्यायालय बक्सर में नवनियुक्त लिपिकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश काजल झांब ने कहा कि न्यायालयीय प्रक्रिया और कार्य निष्पादन की कला का कुशल प्रशिक्षण न्यायिक कर्मियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। जिला विधिक सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने कहा कि न्यायालय का वातावरण विश्वविद्यालय से अलग होता है, जहां कर्मियों को संवेदनशीलता, अनुशासन और व्यवहार कुशलता के साथ कार्य करना पड़ता है। उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से कहा कि वे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। न्यायालय आने वाले पीड़ित और निराश लोगों की पहली मुलाकात न्यायालय कर्मियों से होती है, इसलिए उनका च्यवहार न्यायालय की गरिमा और साख तय करता है। कार्यक्रम में मनोज कुमार, मनीष कुमार शुक्ला तथा चंदन कुमार समेत कई न्यायिक अधिकारियों ने अपने विचार रखे। प्रशिक्षण में नए कर्मचारियों को न्यायालयीय कार्य प्रणाली, पत्राचार, न्यायिक रजिस्टरों के संधारण और न्यायिक प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!