बड़ी खबर
ऊपरी गंगा पुल चेक पोस्ट पर 30 लाख की अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
बक्सर। जिले में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा किया। गुप्त सूचना पर शुक्रवार रात 10ः30 बजे वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट, ऊपरी गंगा पुल के पास डीसीएम ट्रक की जांच की गई। कूलर के अंदर छिपाकर ले जाई जा रही करीब 30 लाख रुपये की शराब बरामद हुई। यह खेप पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से जमुई भेजी जा रही थी। इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के नेतृत्व में टीम ने ट्रक जब्त कर चालक मुकेश कुमार व सहयोगी सुबोध कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों जमुई के रहने वाले हैं। नेटवर्क के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।










