हेरिटेज स्कूल में ज्ञान और प्रतिभा का दिखा शानदार संगम
बक्सर। हेरिटेज स्कूल, अर्जुनपुर के प्रांगण में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास एवं सामान्य ज्ञान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ओपन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता “प्रश्न मंजूषा” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा माहौल ज्ञान और प्रतिस्पर्धा से भर गया। कार्यक्रम के क्विज मास्टर के रूप में प्रसिद्ध शिक्षाविद् अमर प्रसाद बरुआ ने अपनी रोचक शैली और प्रभावशाली संचालन से प्रतिभागियों की बौद्धिक क्षमता एवं त्वरित निर्णय क्षमता की परीक्षा ली। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सी.एम. सिंह (चिकित्सक, बक्सर) उपस्थित रहे। साथ ही डॉ. रमेश राय (निदेशक, एपटेक एवं संचालक स्मृति कॉलेज), समाजसेवी रामजी सिंह तथा फिजिक्स शिक्षक मुन्ना पाण्डेय उर्फ माइकल पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सह-संचालन वरिष्ठ शिक्षक पुष्पेंदु मिश्रा ने किया, जबकि ऑडियो-विजुअल संचालन विवेक चौधरी ने संभाला। आयोजन में अंकुर पाण्डेय, मनीष पाण्डेय, विश्वास वर्मा एवं अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक एवं प्राचार्या डॉ. सुषमा कुमारी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं। अंत में निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार पाठक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।










