BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बक्सर स्टेशन पर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद

बक्सर। रेलवे सुरक्षा बल, बक्सर के निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” अभियान के तहत सहायक उप निरीक्षक उमेश कुमार राय एवं आरक्षी दीपक कुमार तथा आरक्षी करण सिंह द्वारा रात्रि में स्टेशन परिसर में आपराधिक गतिविधियों की निगरानी की जा रही थी। इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया, जो बल के सदस्यों को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। तत्पश्चात उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम माझिल शाह, पिता मोहन शाह, निवासी-केशोपुर, थाना सिमरी, जिला बक्सर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो महंगे स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उक्त मोबाइल फोन उसने रात्रि में ही किसी ट्रेन में यात्रियों से चोरी किए हैं। इसके बाद पकड़े गए व्यक्ति को जब्त सामानों के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई हेतु जीआरपी थाना, बक्सर को सुपुर्द कर दिया गया। ज्ञात हो कि निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के निर्देशन में “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत यात्रियों के सामान की चोरी करने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!