BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

प्रहलाद राय टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला सम्पन्न, समावेशी शिक्षा पर हुई चर्चा

बक्सर। प्रहलाद राय टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, तियरा बाजार में 21 एवं 22 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय समावेशी कक्षा के लिए अनुभवात्मक शिक्षणशास्त्र रहा, जो 5 ई मॉडल (जुड़ना, अन्वेषण करना, समझाना, विस्तार से बताना, मूल्यांकन करना) एवं लर्निंग एनवायरनमेंट प्लान पर आधारित था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य द्वारा की गई, जबकि मंच संचालन प्रो. सुनील कुमार यादव ने किया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. आकाश रंजन (सहायक प्राध्यापक, बीएचयू) ने 5 ई मॉडल के माध्यम से शिक्षार्थियों को प्रभावी पाठ्यक्रम निर्माण और नवीन कौशल विकसित करने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि “सीखने के द्वारा सीखना” ही आधुनिक शिक्षा का मूल आधार है। विशिष्ट वक्ता डॉ. मागेंद्र कुमार (सहायक प्राध्यापक, आर.जे.एम. कॉलेज, सहरसा) ने कहा कि शिक्षा का केंद्र बिंदु शिक्षार्थी होता है और 5 ई मॉडल के जरिए उनका समग्र विकास संभव है। संस्थान के सचिव डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि जितना अधिक शिक्षार्थी स्वयं करके सीखेंगे, उतना ही उनका सर्वांगीण विकास होगा। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. रविंद्र कुमार सिंह, सकी चंद्र श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार सिंह, दीनानाथ यादव, जितेंद्र सिंह, प्रा. सुनंदा देवी सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!