BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल में 10वीं के सफल विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित

बक्सर। ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल में 10वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए आशीर्वाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक धीरज पांडेय, उप प्रबंधक धर्मेंद्र पांडेय, प्रधानाचार्या सोनिका एवं राहुल जायसवाल सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया गया तथा अबीर-गुलाल के साथ उनकी सफलता का उत्सव मनाया गया। विद्यालय परिवार ने मिठाई खिलाकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर मेधावी विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिसमें अभय पाठक ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, विजय लक्ष्मी ने 88 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा राज लक्ष्मी ने 86 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक धीरज पांडेय ने बताया कि विद्यालय पिछले 6 वर्षों से उत्कृष्ट परिणाम देता आ रहा है। प्रधानाचार्या सोनिका ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में उनकी मेहनत और शिक्षकों का समर्पण दोनों शामिल हैं। साथ ही पासआउट विद्यार्थियों को पुस्तकालय की आजीवन निःशुल्क सदस्यता देने की घोषणा की गई। इस अवसर पर मिनल सांडिल्य, कामिनी सिंह, जागृति, अंजु, स्नेहा, पवन, निशि, अमृता सिंह, सूरज कुमार, उमेश सिंह, अंकित, श्लोक, भूपेंद्र, अजित, रजनीश, अंजली, राहुल गुप्ता, सनोज, राम कुमार दुबे, खुशबू सिंह, सुष्मिता ओझा, काजल, सिंपल सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!