सरस्वती विद्या मंदिर, अहिरौली में मंत्रीमंडल शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विद्यार्थियों ने ली शपथ
बक्सर। सरस्वती विद्या मंदिर, अहिरौली, बक्सर में शनिवार को किशोर सभा, बाल सभा, कन्या भारती एवं शिशु भारती के अंतर्गत मंत्रीमंडल का शपथ ग्रहण समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोरंजन कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतेंद्र उपाध्याय ने की। साथ ही अनुप कुमार चैबे, ईश्वर चंद्र, ज्योति कुमारी, अविनाश एवं सभी दीदी जी और आचार्य जी की भी सम्मानित उपस्थिति रही। समारोह के दौरान भैया और बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नवनिर्वाचित मंत्रीमंडल के सदस्यों ने अपने दायित्वों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने की शपथ ली। पूरा कार्यक्रम अनुशासित एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने विद्यार्थियों में नेतृत्व, जिम्मेदारी और सेवा भाव को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया।










