बक्सर हनुमान मंदिर में श्री रामचरितमानस का संपूर्ण पाठ श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपन्न
बक्सर। शहर स्थित हनुमान मंदिर गोलम्बर में संपूर्ण श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। यह आयोजन 26 मार्च को प्रातः 10 बजे से शुरू हुआ है, जबकि आज पूर्णाहूति के साथ भंडारा का कार्यक्रम रखा गया है। भंडारा दोपहर 2ः30 बजे से आरंभ होकर रात्रि 9 बजे तक चलेगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में श्री रामचरितमानस के संपूर्ण पाठ के माध्यम से भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। भंडारा में सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोगों में इस आयोजन से खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है।










