BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

रामनवमी पर जय श्रीराम के नारों से गूंजा बक्सर, भक्ति में डूबा पूरा शहर

बक्सर। आस्था और श्रद्धा के महापर्व रामनवमी के अवसर पर पूरा बक्सर जिला भक्तिमय वातावरण में डूब गया। शहर के प्रमुख स्थलों—रामरेखा घाट, अम्बेडकर चौक सहित अन्य सभी इलाकों में “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो चुका है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों और घाटों पर उमड़ पड़ी, जहां लोगों ने भगवान भगवान राम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। रामरेखा घाट पर विशेष गंगा स्नान, पूजन और भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं अम्बेडकर चौक और अन्य प्रमुख स्थानों से भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालु “जय श्रीराम” के नारों के साथ पूरे उत्साह में झूमते नजर आए। शहर को रंग-बिरंगी रोशनी, भगवा ध्वज और फूल-मालाओं से सजाया गया, जिससे माहौल और भी भव्य हो गया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। रामनवमी के इस पावन अवसर पर बक्सर में आस्था, उल्लास और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

गोलम्बर मंदिर जुलूस की तैयारी में जुटे दिखे लोग

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!