BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
Blog

महिला आरक्षण विधेयक पर सियासत तेज, बक्सर में भाजपा का जागरूकता अभियान

बक्सर। केंद्र सरकार ने 16 अप्रैल 2026 को लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए। परंतु विपक्ष के सभी नेताओं की गोलबंदी के चलते यह विधेयक पारित नहीं हो सका और जो बहुमत चाहिए पास करने के लिए वह पर्याप्त बहुमत सरकार को नहीं मिल सका इसके चलते महिलाओं को जो आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए था वह अभी 2029 तक मिलना मुश्किल हो गया है । आपको बता दे कि इनमें संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, परिसीमन विधेयक 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक शामिल हैं। इनका उद्देश्य नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रभावी बनाना और महिलाओं को लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करना है। सरकार का तर्क है कि यदि जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया का इंतजार किया जाता है, तो 2029 के आम चुनाव में भी महिलाओं को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पायेगा। इसी को लेकर भाजपा के द्वारा हर जिला में महिलाओं को यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि विपक्ष ने कैसे उनके साथ खिलवाड़ किया है। बुधवार को जिला मुख्यालय में भी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जागरूकता अभियान के तहत एक मैसेज देने का प्रयास किया गया जिसमें यह बताने का प्रयास किया गया कि इन विधेयकों के जरिए प्रक्रिया को तेज करने का प्रयास किया गया है। साथ ही, बढ़ती जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए लोकसभा सीटों की संख्या 550 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव भी रखा गया है, जिससे सभी राज्यों का संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इससे किसी राज्य के हिस्से में कमी नहीं आएगी और अनुसूचित जाति-जनजाति का आरक्षण भी प्रभावित नहीं होगा। इन विधेयकों को महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। वही मौके पर पूनम सिंह, प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश भुवन, जिला अध्यक्ष, कंचन जयसवाल जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, शिव जी खेमका, लक्ष्मण शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!