BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

शिक्षा के नाम पर अवैध कारोबार उजागर, एडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन सील

बक्सर। जिले में शिक्षा के नाम पर चल रहे अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए इटाढ़ी में एक एजुकेशन सेंटर पर बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम और एसडीपीओ की संयुक्त छापेमारी में संस्थान का अवैध संचालन उजागर होने के साथ-साथ आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। इसके बाद केंद्र को सील कर पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को एसडीएम अविनाश कुमार एवं एसडीपीओ गौरव पांडेय द्वारा प्रखंड इटाढ़ी में निरीक्षण के दौरान बक्सर-इटाढ़ी मुख्य मार्ग पर स्थित ए०डी० ग्रुप ऑफ एजुकेशन पर अचानक छापेमारी की गई। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि संस्थान बिना वैध अनुमति के संचालित हो रहा था। साथ ही परिसर से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिले, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अंचल कार्यालय इटाढ़ी के राजस्व कर्मचारी अजय कुमार श्रीवास्तव को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया। उन्हें निर्देश दिया गया कि संस्थान में रखी सभी सामग्रियों की सूची तैयार कर उन्हें अपनी अभिरक्षा में लें और इसकी रिपोर्ट अनुमंडल कार्यालय को उपलब्ध कराएं। सूची तैयार होने के बाद संस्थान को विधिवत सील कर दिया गया, ताकि आगे की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा सके। वहीं, थानाध्यक्ष इटाढ़ी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सीलिंग की प्रक्रिया के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहें। साथ ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से भी अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जिले में संचालित अन्य संदिग्ध एजुकेशन सेंटरों की भी जांच की जाएगी। इस सख्ती के बाद स्पष्ट संकेत है कि नियमों की अनदेखी कर शिक्षा के नाम पर गड़बड़ी करने वालों पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और ऐसे मामलों में अब कड़ी कार्रवाई तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!