अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का पुनर्गठन बैठक और भव्य काव्यगोष्ठी आयोजित
बक्सर। प्रांतीय समिति के निर्देश के आलोक में गुरूवार को सरस्वती शिशु मंदिर, रामरेखा घाट, बक्सर में अखिल भारतीय साहित्य परिषद, बक्सर की जिला इकाई के पुनर्गठन हेतु बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रांतीय समन्वयक डॉ. रवींद्र शाहाबादी की गरिमामयी उपस्थिति रही। वरिष्ठ साहित्यकार माहेश्वर ओझा महेश की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से जिला इकाई का नया स्वरूप निर्धारित किया गया। संरक्षक के रूप में माहेश्वर ओझा महेश और शिव बहादुर पांडेय प्रीतम, अध्यक्ष रामेश्वर मिश्र विहान, उपाध्यक्ष उमेश कुमार पाठक रवि एवं अश्विनी राय अरुण, महामंत्री शशि भूषण मिश्र तथा सदस्य रामेश्वर प्रसाद वर्मा, बशिष्ठ पांडेय और कुश्ध्वज सिंह मुन्ना को नामित किया गया। बैठक के साथ वर्ष प्रतिपदा, नवरात्रि के शुभ अवसर और श्रीरामनवमी की पूर्व संध्या पर भव्य काव्यगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इसमें सभी कवियों ने राम के नाम पर अपनी बेहतरीन कविताओं की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन आयोजक एवं उपाध्यक्ष उमेश कुमार पाठक रवि ने किया। शांतिमंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ।










